फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर सुंदरबनी के बाजार सजें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। कोविड -19 को लेकर सात माह से मंदी का सामना कर रहे सुंदरबनी के दुकानदारों में अब नवरात्र को देखते हुए दुकानों की सजावट तेज कर दी है। हालांकि सात माह से कारोबार ठप था, जिससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान हो गया था, लेकिन अब अनलॉक-5 के शुरू होने के साथ ही प्रशासन की ओर से काफी हद तक पाबंदियां हटा देने के बाद बाजारों धीरे-धीरे रौनक बढ़ना शुरू हो गई है, जिसे देखते हुए नवरात्र के लिए बाजारों को अच्छी प्रकार से सजाया जा रहा है। नवरात्र को देखते हुए सुंदरबनी नगर तथा इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों की सजावट शुरू हो गई है। क्योंकि सात माह से मंदिरों में भी बहुत कम संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए आ रहे थे। यहां तक कि पिछले नवरात्र में तो लॉकडाउन के कारण मंदिरों के कपाट बंद ही रहे थे, लेकिन इस बार मंदिरों में काफी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें