फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सुविधाओं का दिया जा रहा लाभ

विज्ञापन
पंचायतों में शुरू किए गए जन अभियान के राजोरी की पंचायतों में पहुंचे प्रशास​​नक अ​​धक ारी।
विज्ञापन
राजोरी। सरकार प्रशासन की तरफ से पंचायतों में शुरू किए गए जन अभियान, अवामी मुहिम कार्यक्रम के तहत सोमवार को कालाकोट के हाई स्कूल पटेरा में शिविर लगाया गया। इस अवसर पर कालाकोट सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर सुविधाओं का भी लाभ दिया गया। इनमें डोमिसाइल प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, एससी-एसटी प्रमाणपत्र, गोल्डन कार्ड, आधार कार्ड आदि मौके पर दिए गए। इसके अलावा इन दस्तावेजों के लिए फॉर्म आदि भी भरे गए।
विज्ञापन

एडीसी कृष्ण लाल ने कहा कि हाई स्कूल पटेरा में जन अभियान कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में पांच पंचायतों ने भाग लिया। इनमें पनार, पटेरा, सियाल सुई, तलेयोट-ए, खड़क आदि पंचायत के ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा ही शिविर 18 सितंबर को हायर सेकेंडरी स्कूल सोलकी में लगाया जा रहा है, जिसमें सोलकी, पंजा, कोट काबू, बरेवी पंचायत के ग्रामीणों के लिए यह शिविर लगेगा और इसमें भी लोगों के कई कार्यों का निपटारा कर उनकी समस्याओं का मौके पर हल किया जाएगा।
दूसरी और सरपंचों ने भी इस जन अभियान कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से ग्रामीणों के कई काम जो विभिन्न विभागों से संबंधित होते हैं उनका मौके पर ही हल कर दिया जाता है। इसका काफी लाभ ग्रामीणों को होता है। सरपंचों ने यह भी कहा कि ग्रामीणों को ऐसे कार्यक्रमों से कई सरकारी योजनाओं का भी पता चलता है। ऐसे कार्यक्रम पंचायतों में भविष्य में भी होते रहने चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें