शिविर के दौरान मौजूद चिकित्सक। स्रोत : सेना
- फोटो : rajauri
राजोरी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 237 बटालियन ने बुद्धल ब्लॉक के बीजी केवल में निशुल्क चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में केवल गांव और उसके आसपास के इलाकों के 100 से अधिक मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। सीआरपीएफ 237 बटालियन के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार ने शिविर के प्राथमिक उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में समुदाय के समग्र कल्याण में सुधार के लिए विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। संवाद