फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने बनाया यात्री शेड

Wed, 17 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्टर जनरल कारागार एसके मिश्रा ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय राजोरी दौरे के दौरान कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान डीजी ने सीआरपीएफ 72वीं बटालियन द्वारा कालाकोट राजोरी सड़क मार्ग स्थित शहर के ढांगरी क्षेत्र में बनाए गए यात्री शेड का उद्घाटन किया।

सीआरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री शेड को सिविल जनता को समर्पित करते हुए डीजी ने कहा कि इससे यात्रियों को लाभ पहुंचेगा और उन्हें तेज धूप और बारिश के दिनों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं अपने दौरे के दौरान डीजी ने ढांगरी स्थित जिला कारागार का दौरा कर वहां रह रहे कैदियों से मुलाकात की। कैदियों से वार्तालाप के दौरान डीजी ने उन्हें पेश आ रही समस्याओं को जाना।

डीजी ने कैदियों को पेश आ रही कुछ समस्याओं को जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कारागार की सुरक्षा का जायजा लिया व सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ बटालियन के जवानों से मुलाकात की।

कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को सराहते हुए उन्होंने सीआरपीएफ जवानों की समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिलाया।

वहीं डीजी ने सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्षन कार्यक्रम के माध्यम से किए जा रहे जनता की भलाई के कार्याें को सराहा व इन कार्यों को जनता के बीच अच्छे ताल मेल और विकास के लिए जरूरी करार दिया।
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह, एएसपी राजोरी तेजेंद्र सिंह, जिला कारागार अधीक्षक संजीव कुमार शर्मा, सीआरपीएफ के उप कमाडेंट संतोष सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें