फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ वृद्ध बीमार पति के लिए आई सामने

विज्ञापन
सीआरपीएफ राजू जी के वृद्ध व्यक्ति को जम्मू रेफर करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजोरी।लॉकडाउन के दौरान जब सड़क पर सभी परिवहन बंद हैं, तो सीआरपीएफ राजौरी ने एक वृद्ध व्यक्ति की मदद करने के लिए सामने आई जो की ब्रेन हेमरेज से गंभीर हालत मै था। रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों राजौरी के 65 साल के वली मोहम्मद को ब्रेन हैमरेज हो गया था और वह गंभीर स्थिति में था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें विशेष उपचार के लिए तुरंत जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके परिवार के सदस्य उन्हें जम्मु में स्थानांतरित करने में असमर्थ थे, क्योंकि उनका एकमात्र पुत्र जो चौकीदार के रूप में मुंबई में काम कर रहा है और साइकिल के माध्यम से 2100 किलोमीटर की यात्रा कर राजौरी पोहच रहा था, और रास्ते में कहीं hai । यह खबर मिलने के तुरंत बाद सीआरपीएफ हरकत में आई और उसे जम्मु में शिफ्ट करने के लिए चॉपर की व्यवस्था की। इस दौरान एसएसपी राजौरी चंदन कोहली और सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यहां यह उल्लेख करना उचित है कि राजौरी निवासी आरिफ हुसैन मुंबई में एक चौकीदार के रूप में काम करता है और 2 अप्रैल को अपने गंभीर रूप से बीमार पिता के साथ रहने के लिए घर के लिए एक साइकिल पर रवाना हुआ था।बताया जा रहा है कि गुजरात पहुंचने पर राज्य पुलिस ने उसे मदद की पेशकश की और उसे एक ट्रक में बैठा दिया जो उसे अपनी यात्रा पर आगे ले जाएगा। रविवार सुबह गुजरात-राजस्थान सीमा पर पहुंच और अपने घर के लिए रास्ते मै कही है.
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ राजोरी के वृद्ध व्यक्ति को जम्मू रेफर करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
सीआरपीएफ राजोरी के वृद्ध व्यक्ति को जम्मू रेफर करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें