अंबेडकरनगर के महरुआ थाना अंतर्गत दांदूपुर में हुए विवाद के दौरान रविवार को जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में शनिवार देर शाम जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित खनेतर गांव के जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक और जाइलो गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में
जाइलों सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलाें की पहचान 40 वर्षीय तसवीर बेगम पत्नी गुलाम
रसूल निवासी वार्ड नंबर 6 पुंछ, 72 वर्षीय नजाम दीन पुत्र बदर दीन निवासी वार्ड नंबर 6, 21वर्षीय काजल रैना पत्नी रामपाल रैना निवासी मीरा साहब जम्मू, 23 वर्षीय विद्या रैना पुत्री राजिन्दर कुमार निवासी
मोहल्ला पावर हाउस पुंछ, 18 वर्षीय मो. हिसाक पुत्र मीरबाज निवासी आढ़ाई मंडी और 30 वर्षीय चालक गोविंद शर्मा पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी बपवत पुंछ के रूप में की गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।