फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से कई संपर्क मार्ग बंद

Thu, 19 Nov 2015 01:54 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरंका सब डिवीजन के अंतर्गत खवास तहसील को जिले के अन्य भागों से जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत पांच माह में भी नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को आवाजाही करने में भारी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांच माह पहले मूसलाधार बारिश में खवास तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली कोटरंका खवास सड़क मार्ग और कालाकोट खवास सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई थी। पांच माह बाद भी दोनों सड़कों की दशा नहीं सुधारी जा सकी है।

खवास के लोगों को यदि राजोरी या जम्मू जाना हो तो करीब 20 से 25 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर बड्डाल और लठी क्षेत्र तक आना पड़ता है। सरपंच सलीम खान के अनुसार सड़क न होने के चलते पिछले करीब तीन माह से तहसील मुख्यालय में सरकारी राशन, मिट्टी का तेल व दवाएं भी नहीं पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन


सड़क न होने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों व अन्य कर्मियों के पद भी रिक्त पड़े हैं। पिछले कई वर्षों से महिला चिकित्सक का पद रिक्त पड़ा होने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए पैदल कोटरंका के उप जिला अस्पताल लाना पड़ता है।

सांसद और परिवहन मंत्री के दौरे के दौरान ठी करवाई गई थी सड़क
भाजपा के मंडल प्रधान ठाकुर शकील सिंह ने बताया कि तहसीलदार व ब्लाक विकास अधिकारी के पद भी पिछले कई माह से रिक्त हैं। लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत करवाकर यातायात बहाल नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सांसद जुगल किशोर और परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली के खवास क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रशासन ने जेसीबी लगाकर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क की मरम्मत करवाई थी। लेकिन यह मार्ग बड़े यात्री वाहनों के चलने के योग्य नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें