फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में बीटेक के छात्र की मौत

Sun, 17 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की बेला कालोनी में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फेल गई जब पुलिस के पूर्व सब इंसपेक्टर के बेटे का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद ताज का बेटा मृतक 21
विज्ञापन


वर्षीय अनीस अंजुम बीटेक का छात्र था। ताज के अनुसार रोज की तरह शुक्रवार की रात को उसका बेटा अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह बहुत देर तक नहीं जागा तो उसे आवाजें लगाई गई। पर

दरवाजा नहीं खोला गया तो दरवाजे को तोड़ कर भीतर देखा तो बिस्तर पर बेटा बेसुध पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डाक्टरों ने मृत करार दे दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली के किसी प्राइवेट कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह ईद पर घर
विज्ञापन


आया था। मृतक का करीब तीन महीने पहले थन्नामंडी की एक लड़की से रिश्ता भी तय हुआ था। परिवार उसकी शादी की योजना भी बना रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें