नौशेरा। सेना के एक जवान की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान हरपाल सिंह (40) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम राजपुर किला, तहसील किला दराल नौशेरा सेना की 14 सिख बटालियन में तैनात था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सेना का जवान अपने घर छुट्टी लेकर आया था। शनिवार को हरपाल सिंह की छाती में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उसे उपजिला नौशेरा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया, लेकिन इस बीच जवान की मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक हरपाल सिंह को हार्ट अटैक आया था, जिससे उसकी मौत हो गई। ब्यूरो