फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नशेड़ियों को पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में कई नशेड़ियों को दबोचकर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार पुलिस ने ऐसे नशेड़ियों की एक सूची तैयार की थी, जिसमें उन युवकों के नाम थे, जो बार-बार नशीली दवाओं का कारोबार करते थे या खुद सेवन करते थे। पुलिस ने सूची के आधार पर थन्नामंडी के वार्ड 10 निवासी इम्तियाज अहमद, आमिर अहमद निवासी थन्नामंडी, इम्तियाज अली निवासी करयोट थन्नामंडी, सौरभ कुमार निवासी जवाहरनगर, मनवर हुसैन निवासी सांवनी राजोरी, रफाकत हुसैन निवासी कोटरंका को आरपीसी की धारा 107, 151 और 110 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें