फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों के झगड़े में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के ऐती क्षेत्र में दो परिवारों में हुए खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऐती निवासी लियाकत अली और शोकतम अली के परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम को दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। गालीगलौज के बाद मारपीट होने लगी। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमें चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार शाहनाज अख्तर, फरजाना बेगम, नाहिदा अखतर, नसीम बेगम, लियाकत अली, मोहम्मद इमरान का उपचार जारी है व उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए ममाला दर्ज कर लिया व जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें