फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के परिवार को नाश्ता भी नसीब न हो पाया,पाक गोलाबारी में छीन ली सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रविवार को जिले में जिले की बालाकोट क्षेत्र के गांव देवता निवासी चौधरी मोहम्मद रमजान के परिवार को अंतिम नाश्ता भी नसीब न हो पाया। रसोई घर में एक साथ नाश्ता करने की इच्छा से बैठे सात सदस्यों के परिवार के पांच लोगों की सांसें पाक सेना द्वारा दागे एक एक गोले ने छीन ली, जबकि परिवार की दो बच्चियां बुरी तरह घायल हो गईं। इतना ही नहीं रमजान के दो बेटे फैजान और रिजवान जिस प्लेट में रोटी सब्जी और चाय डालने की आस लिए बैठे थे, पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार के गोले ने उनके टुकड़े कर दिए और वे टुकड़े उनके पेट में लगने से उनकी आंते तक बाहर निकल आईं। रमजान के पड़ोस में रहने वाले अब्दुल आहद ने बताया कि चौधरी मोहम्मद रमजान हर दिन की ही तरह अपने परिवार के साथ नाश्ता करने के लिए बैठा था, ताकि नाश्ता करने के बाद वह सेना की चौकी पर मजदूरी करने के लिए जा पाए, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से दागे गए गोले ने उसकी और उसके परिवार के चार अन्य लोगों की जीवनलीला खत्म कर दी। रमजान की पत्नी मलका बी को भी इस बात का आभास नहीं था कि जिस आटे को वह परिवार के नाश्ते के लिए गूंथ रही है वह वहीं का वहीं पड़ा रह जाएगा और उसका पूरा परिवार बिना नाश्ते के ही दुनियां से जुदा हो जाएगा। पाकिस्तान की तरफ से दागा गया 120 एमएम का एक मोर्टार रसोई घर के ऊपर गिरा। जिससे रसोई घर के परखच्चे उड़ गए और परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन



रमजान, उसकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई।जिन्हें हमने बड़ी मुशकिल से गोलाबारी

के बीच मलबे से निकाल कर गांव के बाहर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें