फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट से अगवा की गई किशोरी रियासी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कालाकोट के एक गांव से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने एक हफ्ते बाद रियासी से बरामद कर अपहरणकर्ता को भी हिरासत में ले लिया है। एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार कालाकोट पुलिस थाने में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए किशोरी के पिता ने बताया था कि 7 सितंबर को वह घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की व पता लगा लिया कि उसे शहर के जमोला निवासी एक युवक कपिल देव शर्मा ने अगवा कर लिया है। एसएचओ कालाकोट एम. हुसैन ने एसडीपी नौशेरा खालिक हुसैन की अगुवाई में मामले की गहन जांच शुरू की व अपहरणकर्ता के कुछ दोस्तों से कड़ी पूछताछ कर पता लगा लिया कि वह रियासी में कहीं है। शुक्रवार को अपहरणकर्ता की फोन लोकेशन से पता लगा लिया कि वह रियासी जिले के चसाना क्षेत्र में कहीं है। पुलिस टीम चसाना में कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की व किशोरी को बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करवा कर परिवार को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें