राजोरी। शहर के कोटधड़ा निवासी एक भगोड़े को पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार मोहम्मद फारूक के खिलाफ वर्ष 2012 में कोटरंका पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह पिछले सात साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। वीरवार को पुलिस की स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली कि वह कोटरंका में कहीं छिपा है। इसके बाद कोटरंका पुलिस ने एसएचओ मंजूर कोहली की अगुवाई में छापेमारी कर फारूक को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो