फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार तीन लोगों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी कि वे नशीली दवाओं का सेवन करने या शराब का सेवन कर लोगों को परेशान करते हैं। वे लड़कियों को छेड़ने के अलावा गुंडागर्दी करने में शामिल पाए गए थे। राजोरी पुलिस ने तीनों के खिलाफ डोजियर तैयार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीनों आरोपियों सेडापानी रेहान निवासी मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद याकूब और शौकत अली को गिरफ्तार कर जिला जेल ढांगरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें