फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवति बरामद कर अरोपी को धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के नौशेरा पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव से अगवा की गई युवती को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार पीड़ित युवती के परिवार वालों ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोट में बताया था कि उनकी बेटी किसी काम के चलते अपने घर से बाजार गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। अपने स्तर पर हर जगह तलाश करने के बाद परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने एसएचओ नौशेरा करण ने एसडीपीओ खालिक चौधरी और एएसपी मास्टर पॉप्सी की अध्यक्षता में मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने अपने स्तर पर खोजबीन कर पता लगा लिया कि युवती को नोशेरा के लंगर निवासी एक युवक अनिल कुमार ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया और अपहरण के आरोपी को भी दबोच लिया। मेडिकल जांच व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें