राजोरी। पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर जिले के थन्नामंडी इलाके में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार स्टेशन हाउस ऑफिसर थन्नामंडी जावेद मलिक के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वाहन चेकिंग के दौरान श्रीनगर की ओर जा रहे एक टवेरा को रोका। जांच के दौरान उससे अफीम बरामद हुआ। मौके पर ही पुलिस ने रंजीत सिंह निवासी पंजाब, मोहम्मद अलताफ निवासी बडगाम और मोहम्मद फारूक निवासी थन्नामंडी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो