सुंदरबनी। ऐनपुर लोअर भजवाल गांव से पुराना ग्रेनेड मिलने से लोगों में काफी दहशत है। सुंदरबनी के ऐनपुर के ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच जंग लगा ग्रेनेड देखने के बाद सेना तथा सुंदरबनी पुलिस को सूचना दी। सेना और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रेनेड वाली जगह को घेर कर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। देर शाम बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया। ऐनपुर क्षेत्र में इससे पहले भी पुराना बम मिल चुका है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना यह बम काफी पुराना है। संभव है कि कभी इस इलाके से आतंकी गुजरे हों, उसी समय बम गिर गया हो। ब्यूरो