फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध देखे जाने की खबर के बाद चला सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर से सटे नियंत्रण रेखा के कुछ गांवों व कालाकोट सब डिवीजन के गांवों में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुबह कुछ लोगों ने नियंत्रण रेखा से सटे पलूलियां, नंबलां व कालाकोट के खवास गांव में कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। इसके बाद पुलिस की एसओजी टीम व सेना ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना व एसओजी की टीमों ने नियंत्रण रेखा के गांवों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में चप्पा-चप्पा छान मारा। टीम ने इलाके के जंगलों को भी पूरा दिन खंगाला, लेकिन करीब छह घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में हाथ कुछ नहीं लगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें