राजोरी। पुलिस ने मंगलवार को नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर को पकड़ा। एसएसपी युगल मनहास के अनुसार एसएचओ ताहिर खान, डीएसपी हेडक्वार्टर गोविंद रतन और एएसपी यूसुफ चौधरी के नेतृत्व में राजोरी कोटधड़ा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी देखा गया कि एक युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहा है। इस पर सतर्क ने आरोपी युवक को थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 528 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही कि वह इतने कैप्सूल कहां से लाया और किसे देने जा रहा था। ब्यूरो