राजोरी। जिले के कालाकोट सब डिवीजन के सरोह क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटकता मिला। जानकारी के अनुसार सरोह निवासी 53 वर्षीय मदनलाल वीरवार को रात में अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा, तो परिवार वालों ने झांक कर कमरे के अंदर देखा। उन्हें उसका शव छत से लगाए गए फंदे से लटकता मिला। परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए कालाकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम और कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो