फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: ट्रक चालक का पुलिस पर मारपीट का आरोप सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन चालक को जाँच के लिए रोका रो उसने कर दिया हंगामा, पुलिस

विज्ञापन
चालक और पुलिस में हुई मारपीट में मौके पर जमा लोग।
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित मुरादपुर इलाके में बुधवार को राजोरी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए ट्रक चालक ने प्रदर्शन किया, और न्याय की मांग की। वहीं पुलिस ने चालक पर ड्रामा करने का आरोप लगा उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुंछ निवासी ट्रक चालक मोहम्मद रियाज ने बताया कि वो पुंछ से जम्मू की ओर जा रहा था। हाईवे पर पुलिस ने नाका लगा रखा था, उसे रुकने का इशारा किया। वाहन को रोका और पुलिस ने जांच की। चालक ने बताया कि उसके वाहन के सभी दस्तावेज थे और उसने वर्दी भी पहनी थी। ड्राइविंग लाइसेंस भी उसके पास था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे 500 रुपये का चालान कर दिया। चालक ने बताया कि जब उसने चालान का कारण पूछा तो पुलिस ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे लाठियों से पीटा। पुलिस और ट्रक चालक के बीच मारपीट देख अन्य वाहनों से भी यात्री उतर गए और मौक़े पर जमा हो गए। इससे लंबा जाम लग गया। ट्रक चालक और अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और रोष प्रकट करते हुए बताया कि पुलिस अकसर चालकों को परेशान करती है। उनसे एंट्री लेने की बात करती है, जब कोई एंट्री नहीं देता तो उसके साथ मारपीट की जाती है। करीब एक घंटे के बाद राजोरी पुलिस थाने से एक सब इंस्पेक्टर की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। इसी बीच जाम मे एक एम्बुलेंस और स्कूल बस भी फंसी रही।
------
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में एसएचओ फरीद अहमद ने बताया कि पुलिस नाका लगाकर वाहनों की जांच का रही थी कि मोहम्मद रियाज नामक चालक को जब रुकने के लिए कहा गया तो उसने ट्रक को टेढ़ा करके खड़ा किया और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर चालक और सह चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को हिरासत मे लेकर जाम खुलवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें