राजौरी/नौशेरा। पुलिस ने 500 ग्राम भुक्की के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार निवासी भवानी वार्ड एक नौरोरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी प्रभारी रज्जाक अहमद के नेतृत्व में टीम ने पुलिस चौकी लाम-केरी रोड पर थांदिकासी में नाका लगाया था। इस दौरान भवानी इलाके से आ रहे टाटा मोबाइल वाहन (जेके11एफ 6986) को रोका। तलाशी लेने पर दो मवेशी और 500 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी राजौरी मोहम्मद असलम ने मामले की पुष्टि की है।