बुद्धल के केवल गांव से मिला पुराना मोर्टर शैल
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के बुद्धल थाना क्षेत्र के गांव केवल में शनिवार को एक मोर्टर शेल मिला है। पुलिस के अनुसार गांव में एक मैरिज हॉल के पास किसी व्यक्ति ने शेल पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस व सेना ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। शेल को पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की और कहा कि अफवाहों की ओर ध्यान न दें। याद रहे कि बुद्धल के शाहपुर गांव और कंडी इलाके में पिछले माह तीन संदिग्ध धमाके हुए थे, जिसके बाद लोगों में काफी दहशत है। अभी तक राजोरी पुलिस धमाकोें की गुत्थी सुलझा नहीं पायी है। धमाके करने वाले शरारती तत्व अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। संवाद