नौशेरा। मवेशियों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा। एएसपी अमित वर्मा की देखरेख में जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार रात्रि को पुलिस ने राजल, नौशेरा में चेकिंग करते हुए एक टाटा मोबाइल को जांच के लिए रोका। जांच में पता चला कि उसमें मवेशियों को लेकर जा रहा है। पुलिस ने 11 मवेशियों को मुक्त कराया। साथ ही टाटा मोबाइल वाहन को सीज कर दिया। मवेशी तस्करी के आरोप में राधेशाम निवासी नारियन, तहसील नौशेरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक तस्कर चालक फरीद अहमद निवासी ठालका फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्र वाई शुरू कर दी। संवाद