राजोेरी। पुलिस ने एक मालवाहक वाहन से छह पशुओं को बरामद कर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शर्मा की देखरेख में प्रभारी पीपी चटियार चिंगस पीएसआई साहिल चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बुधवार की सुबह गश्त पर थी। जब टीम ने एक मिनी ऑटो वाहन जेके 11 डी 2731 को रोका, जो राजोरी के लाम क्षेत्र से पुंछ के सुरनकोट की ओर जा रहा था। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें छह पशु पाए गए। उन्हें बचाया गया और वाहन जब्त कर लिया गया, जबकि तस्कर फरार हो गए। थाना राजोेरी में मामला दर्ज किया जा रहा है। संवाद