फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी तलाशी अभियान रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर के साथ लगते गांव सौदरा में शुक्र वार शाम को संदिग्धों के दिखने के बाद सेना तथा पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से शुरू किया गया तलाशी अभियान शनिवार को दूसरे दिन भर जारी रहा। हालांकि शनिवार को दिन भर सौदरा रबाडियां तला, बनपूरी फाईरिंग लाइन सेना तथा पुलिस की तरफ से गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शाम तक कुछ भी हाथ नहीं लगा। वहीं संदिग्धों के दिखने के बाद सुंदरबनी नगर में भी पुलिस की तरफ से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। सुंदरबनी नगर में दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बलों की तैनाती करके हर किसी आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। शहर में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। ताकि कोई शरारती तत्व अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब न हो पाए। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बार-बार संदिग्धों के मिलने पर लोगों में दहशत है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग संदिग्धों के डर से खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। कहीं मक्की की फसल के बीच संदिग्ध न छुपे हों और उन्हें कहीं साथ न ले जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें