नौशेरा। पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक लंबेडी (दंदानी) में पुलिस टीम ने छापा मार कर एक को शराब सहित गिरफ्तार किया। साथ ही मौके पर 60 लीटर लाहन नष्ट किया। शराब तस्कर की पहचान कश्मीर सिंह निवासी लंबेडी (दंदानी) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से शराब के बर्तन आदि भी जब्त किए हैं। संवाद