फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सरपंच के घर संदिग्ध विस्फोट का मामलापुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी के अंद्रोला गांव स्थित महिला सरपंच के घर शनिवार देर रात हुए संदिग्ध विस्फोट में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है, लेकिन अब तक कुछ पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई है। संदिग्ध विस्फोट की गुत्थी सुलझाने के लिए टेक्निकल एविडेंस का भी सहारा लिया जा रहा है। बता दें कि महिला सरपंच सुषमा कुमारी के घर में हुए विस्फोट में घर के आंगन में पड़े मिट्टी के एक चूल्हे और दो मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचा था। सरपंच ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए विस्फोट में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें