राजोरी। कंडी इलाके में पुलिस ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी दो लोगों को 10 दिन बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस ने कहा कि 28 अप्रैल को एक शिकायत पर पुलिस स्टेशन कंडी में एफआईआर पॉकसो एक्ट में दर्ज की गई। इसमें दो लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
एक विशेष जांच टीम तुरंत गठित की गई, जिसमें डीएसपी इम्तियाज अहमद, इंस्पेक्टर आशिक हुसैन और सब इंस्पेक्टर भारती अंगराल शामिल रहे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दल की तैनाती की गई, जो राजोेरी से भाग गए थे। 29 अप्रैल को दोनों आरोपियों में से एक रमीज अहमद शेख निवासी बतोरा बडगाम को बडगाम में ट्रैक किया गया और गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी करौली राजस्थान निवासी मनोज कुमार जाटव की गिरफ्तारी के लिए कई गवाहों और साक्ष्यों की जांच की गई, जिसके आधार पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच चल रही है।