फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट गाँव में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। कालाकोट में शराब की तस्करी का प्रयास विफल करते हुए पुलिस ने एक गांव से स्थानीय स्तर पर तैयार शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से देसी शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रोबशनर सब इंस्पेक्टर अमित राधे और अनीस चौधरी के नेतृत्व में कालाकोट पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को चकमा दे कर बच निकलने की कोशिश की। पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जिसे वह स्थानीय लोगों को बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी की पहचान चमेल सिंह कालाकोट निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें