राजोेरी। मुग़ल रोड के रास्ते कश्मीर घाटी की ओर होने वाली पशु तस्करी के खिलाफ प्रयास जारी रखते हुए थन्नामंडी में पुलिस ने 10 पशुओं को ले जा रहे एक वाहन को जब्त कर पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस के अनुसार पुलिस स्टेशन थन्नामंडी की पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इस दौरान एक वाहन को बेहरोट क्षेत्र में रोकने का संकेत दिया गया। वाहन को रोकने के बजाय चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच में वाहन में 10 पशु लदे पाए गए। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कर वाहन नंबर जेके 12ए 6939 को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।