फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुद्धल में एटीएम मशीन में सेंधमारी के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। पुलिस ने बुद्धल इलाके में जम्मू और कश्मीर बैंक के एटीएम में सेंधमारी के प्रयास का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात अप्रैल को जेके बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बुद्धल थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि कुछ चोर ताले तोड़ कर एटीएम के केबिन में घुसे और मशीन से रुपये चोरी करने के प्रयास किया। इस दौरान मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस शिकायत केे आधार पर एसएचओ इंस्पेक्टर मुस्ताज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की गई और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों मोहम्मद फारूक और अब्दुल अजीज निवासी डंडोत बुद्धल को गिरफ्तार किया। उनके खुलासे के आधार पर अपराध के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें