नौशेरा में पुलिस द्वारा बरामद किया गया पर्स।
- फोटो : RAJOURI
नौशेरा। पुलिस ने नकदी व गहने लगभग तीन लाख़ के मूल्य का सामान उसके मालिक के हवाले किए हैं। जानकारी के मुताबिक डिंपल शर्मा (सरपंच मंगला देवी) सेरी नौशेरा ने नौशेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पर्स नौशेरा बाजार में खो गया है। शिकायत पर पुलिस हरक़त में आई। थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने बाजार की विभिन्न दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांव की। जांच के दौरान कुछ महिलाओं की पहचान की गई, उनसे पूछताछ में पता चला कि उन्हें पर्स सड़क पर पड़ा मिला। पर्स में चार तोले का सोने का मंगलसूत्र, दो तोले सोने की चेन, चार पायल, लगभग 9000 रुपये थे। सभी करीब तीन लाख रुपये का समान था। पुलिस ने सभी सामान बरामद मालिक को सौंप दिया।