फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा डाकघर में करोड़ों का घोटाला

विज्ञापन
नौशेरा में डाकघर में खाते से पैसे निकलने के बारे में बताते उपभोक्ता।
विज्ञापन
नौशेरा। कुछ माह से डाकघर में करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद खाता धारकों के रोष पर विभाग की तरफ से टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को एडीसी सुखदेव सिंह समयाल से लोगों का शिष्टमंडल मिला। उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन

अशोक कुमार पुत्र देस राज निवासी दराट ने बताया कि मैं सेना से सेवानिवृत्त होकर अपना रुपये डाकघर में 407306 रुपये जमा कराए। मेरी बेटी की शादी अप्रैल 2021 में है। मैं जब रुपये निकलवाने गया तो जवाब मिला कि आपका खाता किसी और के नाम से चल रहा है। वैषणु देवी पत्नी देव राज निवासी दराट ने बताया कि मैंने डाकघर में 4 लाख 28 हजार रुपये जमा कराए थे। जब रुपये निकलवाने के लिए डाकघर गई, तो मेरा खाता रिंकु शर्मा के नाम पर चल रहा है। डबल कराने की एफडी कराई थी। उसी खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकाले गए। मेरी प्रशासन व संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग है कि मेरे रुपये मुझे दिए जाएं।
वहीं सलिमा बेगम पत्नी बशीर हुसैन निवासी हिनायतपुर (नारीया) ने बताया कि मैंने 83 हजार 500 रुपये जमा कराए। जब मैं रुपये निकलवाने गई तो खाते में मात्र तीन हजार रुपये थे। जबकि मैंने रुपये नहीं निकाले। एडीसी ने आश्वासन दिया कि इस बारे में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें