सुंदरबनी। गांव एंनपुर में वीरवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग में बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई । पुलिस के अनुसार रमनीक कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी एनपुर भजवाल ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। रात को मोटर साइकिल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। सुबह जब घर वालों ने मोटरसाइकिल घर के बाहर नहीं देखी तो उन्हें चोरी होने की आशंका हुई। लेकिन कुछ ही समय पर उन्हें पता चल गया कि घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर किसी ने मोटरसाइकिल को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।