सुंदरबनी। वार्ड-छह में निवासी एक युवक ने ही घर में संदिग्ध परिस्थति में जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस के अनुसार युवक अचिन गुप्ता पुत्र कुलदीप राज गुप्ता ने अपने ही घर में जहर निगल लिया। उसे उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद