राजोरी। सेल्स टैक्स विभाग ने वीरवार को शहर व आसपास के स्थानों में कई दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने दुकानें जल्दी बंद कर दीं।
सेल्स टैक्स की एक टीम ने एडिशनल कमिश्नर रिफत कोहली क़ी अगुवाई में मुख्य शहर, गुज्जर मंडी और जवाहर नगर आदि इलाकों में कई दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इसमें अधिकारी ने कई दस्तावेज जब्त किए। अधिकारियों ने सेल्स बुक, बिल बुक और दुकानों के अन्य दस्तावेजों की जांच की और दस्तावेजों में विसंगतियां पाईं। हालांकि अधिकारियों ने छापे के दौरान दस्तावेजों में विसंगतियों की जानकारी नहीं दी। सूत्रों ने बताया कि बड़े पैमाने पर त्रुटियां पाई गई हैं।