फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटियार में पशु तस्करी का प्रयास विफल, 10 पशुओं को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित चटियार चिंगस इलाके में एक पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। इस दौरान दस पशुओं को बचाया है। पुलिस ने बताया कि एसएचओ समीर जिलानी की देखरेख में एसआई आशीष चौधरी के नेतृत्व में चटियार चिंगस पुलिस चौकी की एक टीम इलाके में गश्त पर थी। जब दो तस्करों को रोका गया और तस्करी किए जा रहे दस पशुओं को बचाया गया।
विज्ञापन

दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि राजोरी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ सप्ताह में राजोरी में पशु तस्करी के गई प्रयासों को नाकाम किया गया है। इसमें शामिल तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें