फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र दो लाख रुपेय के लिए कर दी सगे रिशतेदार की निमर्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के गब्बर क्षेत्र निवासी ने कश्मीर घाटी के चरार-ए-शरीफ निवासी अपने रिश्तेदार की की दो लाख रुपये के लिए हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले चरार-ए-शरीफ निवासी गुलाम नबी खांडे पुत्र अब्दुल्ला नबी खांडे परिवार के सदस्यों ने राजोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा गुलाम नबी खांडे रिश्तेदारों से मिलने आया था, लेकिन वह लापता है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर सुरिंदर खयाल की देखरेख में एसएचओ समीर जिलानी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की और उसके रिश्तेदारों शब्बीर अहमद डार पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन डार निवासी गब्बर की गतिविधियों को संदिग्ध पाय। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में शब्बीर ने जुर्म कबूल करते हुए बताया की उसकी हत्या कर दी गई है और उसके शव को अपर राजनगर क्षेत्र में एक चट्टान के नीचे दबा दिया है। पुलिस की एक टीम बुद्धल पहुंची और शव बरामद किया।
एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मृतक से एक लड़की के साथ उसकी शादी कराने का वादा किया था, उसे दो लाख रुपये के साथ बुलाया था। दोनों करीबी रिश्तेदार हैं। साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी और दो लाख रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अतिरिक्त एसपी लियाकत अली की अगुवाई में पुलिस टीम पीड़ित की हत्या में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है और यदि कोई अन्य हत्या में शामिल हुआ तो उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें