सांबा। सांबा पुलिस ने रविवार को गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर सात पशुओं को छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि पुलिस पोस्ट मानसर की टीम ने सुरिंसर रोड पर विशेष नाका लगाया था। इस दौरान एक ऑटो लोड कैरियर को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सात गोवंश क्रूरता से बंधे हुए पाए गए। इनको बिना वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और वाहन को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना सांबा में बीएनएस और पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद