राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे पर चट्याड़ में सोमवार को विमान आकार का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। इस पर पीआईए लिखा हुआ है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
पुलिस के अनुसार गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखा है। इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिह्न भी बना है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से आया है। पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। इससे पहले भी राजोरी में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गुब्बारे मिल चुके हैं। संवाद