-शिकायतों के बाद निदेशक ने की कार्रवाई, जांच शुरू
राजोरी। निदेशक भूविज्ञान और खनन जम्मू-कश्मीर एसपी रुकवाल ने खनिज कार्यालय राजोेरी में तैनात खनिज पर्यवेक्षक रणदीप सिंह को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ कई शिकायत मिली थीं। इसके बाद निदेशक की ओर से निलंबन की कार्रवाई की गई। शिकायतों पर जांच भी शुरू कर दी गई है। निलंबन के दौरान रणदीव सिंह को जॉइंट डायरेक्ट भूविज्ञान एवं खनन जम्मू के कार्यालय में अटैच किया गया है। संवाद