फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: झाड़ियों से मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के खेवरा क्षेत्र में मंगलवार शाम को झाड़ियों में एक नवजात का शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी ले अनुसार एक से दो दिन पहले हुई डिलीवरी में नवजात का जन्म हुआ लगता है। जन्म के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस जीएमसी राजोरी का डेटा खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि झाड़ियों में किसी राहगीर ने नवजात का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी अस्पताल राजोरी के शवगृह में रखवाया है, जहां मृतक नवजात के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें