फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
राजोरी दलहोड़ी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी जिले के दलहोड़ी इलाके के पास शुक्रवार को एक वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा मोबाइल वाहन राजोरी से अड़गी दलहौड़ी की ओर जा रहा था। इस बीच एक मोड़ पर चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 40 मीटर खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि चालक बड़ी तेजी से वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौक़े से फरार हो गया। वहीं इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगो ने जीएमसी राजोरी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अड़गी के तल्ली निवासी शकूर अहमद (22) और मंजाकोट निवासी 12 वर्षीय अजहर अली पुत्र मोहम्मद मुशताक को मृत लाया करार दे दिया। घायलों रजिया बेगम (30) पत्नी जुल्फिकार हुसैन और मोहम्मद नोरानी (56) पुत्र अब्दुल रमीन दोनों दलहोरी निवासी का उपचार जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर फरार चालक की धरपकड़ लिए अभियान छेड़ दिया है। वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को परिवार के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें