फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: शाॅर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण राजोरी के गुरदन छावा क्षेत्र के निवासी हाजी बदर हुसैन के घर में आग लग गई। इसमें पांच लाख रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य सामान सहित सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बदर हुसैन स्वयं जुमे की नमाज अदा करने गए हुए थे। इस बीच उनके कच्चे मकान में बिजली की शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घर में मौजूद महिलाओं ने जब घर से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाना शुरू किया। तत्काल दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाते, स्थानीय लोगों ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक लकड़ी का बना कच्चा मकान जल कर राख हो चुका था। पीड़ित बदर हुसैन ने बताया कि उन्होंने पक्का मकान बनाने के लिए घर में करीब पांच लाख रुपये अलमारी में रखे थे।उसी अलमारी में उनकी पत्नी और बेटी के कुछ चांदी और सोने के ज़ेवरात भी रखे थे। अलमारी ने भी आग पकड़ ली और नकद राशि और ज़ेवरात भी जल कर राख हो गए। अलमारी से आधे जले हुए नोट भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 लाख से भी अधिक रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पीड़ित बदर हुसैन और अन्य लोगो ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें