फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कार में खाई में गिरने के बाद लगी आग, दो घायल

विज्ञापन
जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में आग की चपेट में कार।
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक आल्टो कार में आग लग गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आल्टो 800 नंबर जेके11बी 5882 जिसे धरहाल राजोरी निवासी मोहम्मद खुर्शीद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इस कारण कापा गाला के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार के खाई में गिरने के दौरान दोनों कार सवार गाड़ी से बाहर छिटक गए। इसमें चालक मोहम्मद खुर्शीद और उनके पिता अब्दुल रशीद घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चौकी चौरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें