पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव साथरा में मंगलवार देर शाम को एक ट्रैक्टर ट्राॅली लुढ़क गई। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
उसे तत्काल निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान 45 वर्षीय मंजूर हुसैन निवासी साथरा गांव धड़ा के रूप में हुई है। घायल के भाई अख्तर हुसैन का कहना है कि उन्होंने मकान का काम लगाया हुआ है। शटरिंग का सामान लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली जैसे ही घर के बाहर पहुंची तो वहां से नीचे लुढ़क गई। इससे चालक तो वहीं गिर गया लेकिन उनका भाई ट्राॅली के साथ काफी नीचे चला गया, जिससे यह घायल हो गया। संवाद