फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सुंदरबनी ए क्रिकेट क्लब बना टूर्नामेंट का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीपीएल राजोरी ग्राउंड में आयोजित शहीद डीएसपी गनी शाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में राजोरी, सुंदरबनी, नौशेरा और मंजाकोट की 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सुंदरबनी ए क्रिकेट क्लब और अहसान वारियर्स राजोरी के बीच खेला गया, जिसमें सुंदरबनी ए विजयी रहा। सुंदरबनी ए के पीयूष शर्मा को मैन ऑफ द मैच और यासिर मलिक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, वहीं उपविजेता को 20 हजार रुपये का नकद इनाम मिला। मुख्यातिथि डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज डॉ. हसीब मुगल ने प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। उन्होंने युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का भी अनुरोध किया। मौके पर एसएसपी मोहम्मद असलम, एएसपी विवेक शेखर, आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें