ヤगरीब परिवारों में राशन वितरित करती भारतीय सेनाヤ
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में गरीब परिवारों का सहारा केवल सेना है। जब भी कोई संकट आया है तो सेना आगे आकर गरीब व बेसहारा लोगों की सहायता करती नजर आई है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों में जहां जाना कठिन है। उन क्षेत्रों में सेना उन परिवारों का सहारा बनी है। जिले के कोटरंका सब डिवीजन के दूरदराज क्षेत्रों में सेना की 60 आरआर ने गूंज नामक एक संस्था के साथ गरीब परिवारों में राशन व अन्य जरूरी सामान वितरित किया। कोटरंका के दूरदराज के क्षेत्रों के सैकड़ों परिवारों में हर रोज सामान व राशन मुहैया करा रही है ताकि उनको लॉकडाउन के दौरान कमी न आए। इतना ही नहीं सेना गरीब परिवारों में सैनिटाइजर व मास्क आदि वितरित करने के साथ उन्हें दूरी का पालन कर कोरोना वायरस से बचने के उपाय भी बता रही है। वहीं संस्था और सेना ने इन परिवारों को भरोसा दिलाया कि जब तक कोरोना का संकट दूर नहीं हो जाता व बाजार खुल नहीं जाता उनकी इसी प्रकार मदद करते रहेंगे।